हीरानगर। पशु तस्कर अब तस्करी के लिए ओल्ड सांबा कठुआ रूट का इस्तेमाल कर रहे हैं। रविवार को सीमावर्ती गांव हरिया चक में नाके के दौरान पुलिस ने एक वाहन से चार मवेशियों को मुक्त कराया।
बता दें कि राजबाग के एसएचओ अमित सांगड़ा नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन को रुकने का इशारा किया। नाका देखकर चालक ने गाड़ी पीछे ही रोक ली और मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से पुलिस ने चार मवेशी बरामद किए। हाईवे पर पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्ती के बाद अब तस्कर दूसरे रूटों को अपना रहें हैं। पुलिस वहां भी उनके मंसूबों को नाकाम कर रही। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।