सकठुआ। मढ़ीन में एक 20 वर्षीय युवती ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। बिगड़ती हालत के चलते उसे उपजिला अस्पताल हीरानगर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार युवती कठुआ शहर से सटे गोविंदसर गांव की निवासी है, जो कि अपनी सहेली के घर मढीन आई हुई थी। संवाद
------
मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर में दो घायल
कठुुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैहस्वां मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार की शाम को हुए हादसे के बाद दोनों घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान नितिन कुमार पुत्र बलकार सिंह निवासी कूटा और अशोक कुमार पुत्र छज्जू राम निवासी गैर के रूप में हुई है। संवाद