फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुई दो घटनाओं में एक 45 वर्षीय महिला और एक 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की है। हालत बिगड़ने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

पहली घटना नगरी कस्बे के वार्ड 11 में हुई। एक 45 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार देर रात हुई इस घटना के बाद परिजनों ने बिगड़ती हालत को देखते हुए महिला को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। महिला की पहचान भोली देवी पत्नी दर्शन कुमार निवासी वार्ड 11 नगरी के रूप में हुई है। जीएमसी में उपचाराधीन महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
वहीं, दूसरा मामला बिलावर क्षेत्र के हौटार में हुआ। 22 वर्षीय एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाया। उसकी बिगड़ती हालत को देखकर परिजनों ने उसे उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। युवक की पहचान शादी लाल पुत्र नेकराम निवासी हौटार के रूप में हुई है। इस दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें