फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते शिवसेना डोगरा फ्रंट के जिला प्रधान नरेंद्र तागड़ी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा से पूर्व लखनपुर स्थित जिला के विभिन्न स्थानों पर व्याप्त समस्याओं पर शिवसेना डोगरा फ्रंट ने कड़ा रोष जताया है। फ्रंट के जिला प्रधान नरेंद्र तांगड़ी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर व्यवस्था में जल्द सुधार नही किया गया तो आने वाले दिनों में उन्हें इसके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

तांगड़ी ने कहा कि गर्मी के मौसम के शुरू होने के साथ ही पूरे देश से जम्मू-कश्मीर में भक्तों और पर्यटकों का आना शुरू हो जाता है, लेकिन प्रवेशद्वार पर आने वाले लोगों को असुविधा के सिवा कुछ हासिल नही होता है। प्रवेशद्वार पर जनसुविधा के लिए बनाए गए शौचालय पूरी तरह से बदहाल हैं। वहीं सड़क और यातायात व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। इसके साथ-साथ जीएमसी कठुआ की बदहाली भी किसी से छिपी नहीं है। यहां सफाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। इसमें सुधार करने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। आने वाले दिनों में श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो पूरे देश में जम्मू-कश्मीर की न केवल छवि खराब होगी लोगों को भी परेशान होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन बाबा बर्फानी की यात्रा को सफल बनाने की अगर तैयारी कर रहा है। तो उसे इस ओर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

तांगड़ी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से कठुआ जिला की समस्याओं का समाधान करने की ओर ध्यान देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें