फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियाली इलाके में दर्जनों मवेशी तेंदुए के शिकार, विभाग बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। तहसील महानपुर की पंचायत दमलाड के नियाली और मढ़ इलाके में तेंदुए पिछले लगभग 20 दिन से कहर बरपा रहे हैं। इन इलाकों में उन्होंने अब तक दर्जनों मवेशियों को अपना शिकार बनाया है, लेकिन वन्य जीव विभाग को इसकी कोई जानकारी ही नहीं है। ताजा घटना बुधवार रात की है जब एक तेंदुए ने घर में घुस कर भेड़ और बकरी को मार डाला।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग तेंदुए के डर से थर्राए हुए हैं। बेशक, तेंदुओं ने अब तक किसी मनुष्य पर हमला नहीं किया है, लेकिन लोगों को डर है कि ऐसी घटना भी किसी भी क्षण हो सकती है। लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही तेंदुए इलाके में हमला करना शुरू कर देते हैं। वह अब तक घरों में बंधे गाय, बैल, भेड़, बकरी और कुत्तों को अपना शिकार बना चुके हैं। इस मामले में अब तक वन्य जीव विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
मढ़ इलाके के श्यामलाल ने बताया कि गत बुधवार की रात को उसके मवेशी शेड पर तेंदुए ने हमला कर भेड़ और बकरी को क्षति पहुंचाई। हालांकि, तेंदुआ शोर मचाने से भाग खड़ा हुआ। वहीं नियाली के निवासी पीडीपी जिला ग्रामीण प्रधान जोगिंदर सिंह ने बताया कि इलाकों में दो से तीन तेंदुए लगातार हमला कर रहे हैं। शाम ढलते ही वे लोगों के घरों में बंधे मवेशियों को अपना शिकार बना लेते हैं। लोगों में इतना भय पैदा हो गया है कि शाम के पश्चात कोई घर से बाहर नहीं निकलता। उन्होंने वन्य जीव विभाग से मांग की है कि इन तेंदुओं को जल्द से जल्द पकड़ें, ताकि मवेशियों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन

----
हमें इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं थी। अब पता चला है तो जल्द ही पटाखे लेकर एक टीम को इन इलाकों में रवाना किया जाएगा, ताकि तेंदुए को वहां से खदेड़ा जा सके।
विज्ञापन

- जोगिंदर पाल गुप्ता, रेंज ऑफिसर, वन्य जीव विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें