फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्कूल परिसर में लगाए 30 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। जंगलात विभाग द्वारा सवार पंचायत के सहयोग से हाई स्कूल मे पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर जंगलात विभाग के रेंज ऑफिसर दीपक भगोगिया और पंचायत के सरपंच सहित पंचों ने लगभग 30 पौधे लगाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जंगलात विभाग ने वन महोत्सव के तहत हाई स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि हर पंचायत सदस्य कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस मौके पर सरपंच पवन वर्मा ने कहा कि जंगलात विभाग की यह मुहिम एक न एक दिन जरूर रंग लाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनका सहयोग हमेशा रहेगा। इस मौके पर जंगलात ऑफिसर अब्दुल हमीद, नायब सरपंच हंसराज, पंच अनिल चौधरी सहित पंच उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें