फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के आतंक से लोग परेशान

विज्ञापन
बिलावर में सड़क पर बंदरों का झुंड। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे सहित इलाके के अन्य कई दर्जनों गांवों में इन दिनों बंदरों की बढ़ रही संख्या से लोग काफी परेशान हैं। बिलावर कस्बे में बंदरों की इतनी अधिक संख्या है कि किसी भी गली मोहल्ले में हर दिन आतंक मचाते हुए देखा जा सकता है। बिलावर कस्बे के साथ-साथ अन्य कई गांवों में बंदरों की संख्या बढ़ने से कई किसानों ने फसलें लगाना छोड़ दी है।
विज्ञापन

कस्बे के एडीसी बिलावर कार्यालय, मुंसिफ कोर्ट, तहसीलदार ब्लॉक कार्यालय, मुख्य बाजार, नगर कमेटी के अधिकतर वार्डों में इन दिनों सैकड़ों की संख्या में बंदर मौजूद हैं, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। कई बार मुख्य बाजार से गुजरने वाले लोगों के हाथों पर से झपट मारकर कई प्रकार का सामान छीन कर ले जाते हैं । वरिष्ठ नागरिक बिशन दास ने बताया कि जब बंदर झुंड में इकट्ठे होकर निकलते हैं तो इन पर काबू पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। किसान रोशन लाल पुरोहित ने बताया कि ज्यादातर किसानों ने बंदरों की बढ़ती संख्या की वजह से कई प्रकार की फसलें लगाना छोड़ दी है। किसान मनोहर लाल ने कहा कि 50 प्रतिशत से अधिक फसल बंदरों के चलते तबाह हो जाती है और इस वर्ष ओलावृष्टि होने से किसानों की ओर से खेतों में कि गई मेहनत बेकार गई। लोगों ने सरकार से मांग की है के जल्द से जल्द इलाके में बढ़ रही बंदरों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए कोई योजना बनाई जाए। जिससे बंदरों की बढ़ती हुई संख्या पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें