फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज इलाकों के रहने वाले लोगों ने सरकार से एसआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। सरपंच मक्खन सिंह और अन्य इलाके के पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि दूरदराज के इलाके के लोगों को जम्मू या कठुआ जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दूरदराज के मलाड, मडून, और अन्य कई इलाकों के लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर करने के बाद कटली पहुंचना पड़ता है, जिसके बाद लोग मिनी बस में सवार होकर बिलावर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी सुरजीत सिंह ने बताया के बिलावर पहुंचने के बाद लोगों को कठुआ जाने के लिए बस का सहारा लेना पड़ता है, जिसके बाद 4 घंटे का सफर करने के बाद लोग जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि अपने घरों से लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में पूरा दिन निकल जाता है। कटली निवासी संजय कुमार ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व सरकार की ओर से कठुआ से कटली के लिए बस सेवा शुरू की गई थी लेकिन कुछ दिनों बाद उसे बंद कर दिया गया। लोगों ने सरकार से मांग की है कि दूरदराज के इलाकों के हजारों लोगों की सुविधा के लिए सरकार जल्द से जल्द कठुआ से कटनी के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू करें, जिससे दूरदराज के इलाकों के लोगों को कठुआ पहुंचने के लिए कई वाहन न बदलने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें