बिलावर। मांडली गांव में बुधवार से शुरू हुए सात दिवसीय योग शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। पतंजलि योग समिति बिलावर की ओर से आयोजित इस सात दिवसीय शिविर में पहुंचे लोगों को प्रभारी अंग्रेज सिंह ने अनुलोम विलोम, कपालभाति और अन्य कई प्राणायाम करना सिखाए।
इस अवसर पर प्रभारी ने कहा कि हर दिन प्राणायाम करने से कई प्रकार की शारीरिक बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों को सेहतमंद रहने के लिए कई टिप्स भी दिए और हर दिन थोड़ा समय निकालकर लोगों को प्राणायाम करने की सलाह दी। प्रभारी ने बताया कि पतंजलि योग समिति का उद्देश्य लोगों को निरोग रखना है उन्होंने कहा कि लोगों को निरोग रखने के लिए आने वाले दिनों में भी कई अन्य गांवों में निशुल्क शिविर का आयोजन पतंजलि योग समिति की ओर से किया जाएगा। शिविर के अंतिम दिन हवन और यज्ञ का आयोजन भी किया गया जिसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया।