फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जराई में लोगों को मिला निशुल्क उपचार

विज्ञापन
जराई गांव में सचल चिकित्सा सुविधा के दौरान जांच के लिए रक्त का नमूना देती महिला। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले के दूरदराज इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को बेहतर उपचार दिलाने के लिए डिजिटल आउटरीच हेल्थ प्रोग्राम सचल चिकित्सालय के माध्यम से लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के साथ उपचार दिए जाने का क्रम जारी है। शनिवार को जराई गांव में पहुंचे सचल चिकित्सालय की टीम ने ग्रामीणों की निशुल्क जांच करने के उपरांत दवाएं भी वितरित की।
विज्ञापन

इस मौके पर सेवा भारती कठुआ के राहुल देव शर्मा ने बताया कि सहारा हेल्थ एंड डेवलेपमेंट सोसायटी के माध्यम से जिला के दूरदराज केे लोगों के लिए शुरू की गई इस व्यवस्था में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ से लैस एक मेडिकल वैन ग्रामीण क्षेत्र में जाकर वहां चिकित्सा परामर्श प्रदान करने के अलावा उनकी स्वास्थ्य जांच के अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों के आनलाइन परामर्श और दवाएं प्रदान कर रही है। जिसमें उनकी संस्था अपना सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के प्रयास से शुरू हुई व्यवस्था में जिला के 60 अलग-अलग गांवों में 5000 लोगों को आधुनिक व्यवस्था के साथ उनके गांव में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के बाद उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान भारत के तहत मेडिकल कॉलेज में सोसायटी देखभाल प्रदान करेंगी। उन्होंने बताया कि इस माध्यम से मरीजों को कम खर्च और कम समय में बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर प्रोजेक्ट प्रतिमा रेड्डी ने बताया कि सेवा भारती के सहयोग से जिला में आज सातवां शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें सौ मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा हासिल की है। उन्होंने बताया कि इनमें से 30 मरीजों को ऑनलाइन उपलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के बाद दवाएं दी गई है। वहीं गांव की सरपंच आराधना अंदोत्रा ने उनके गांव में इस तरह के शिविर का आयोजन किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए भविष्य में इसका आयोजन जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांव में रहने वाले लोग आर्थिक रूप इतने मजबूत नही है कि वह कही बाहर जा कर अपना उपचार करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें