फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कठुआ जिले के हीरानगर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने कब्जे में लिया

Fri, 26 Nov 2021 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सनसनी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
भलवाल में मिला हवाई जहाज की आकृति वाला पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे गांव भगवाना चक में वीरवार सुबह पीआईए लिखा हवाई जहाज नुमा गुब्बारा मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। लोगों की ओर से सूचित करने के बाद पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी किशोर कुमार घर के पास खेतों में सुबह 10 बजे गया, जहां उन्होंने जहाज नुमा गुब्बारा देखा। इस पर अंग्रेजी और उर्दू में पीआईए लिखे होने के अलावा इसके एक हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे का चिन्ह (आधा चंद्रमा और सितारा) भी बना था। जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान की ओर से ही आया है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में सरकारी जहाजों पर पीआईए लिखा रहता है। जिसका अर्थ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस है। हीरानगर पुलिस ने इस गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें