रामकोट। गुडा कल्याल में एकल अभियान और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में डॉ. मौसमी शर्मा ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें मौसमी शर्मा ने लोगों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित कीं।
मौसमी शर्मा ने जरूरतमंद लोगों को रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए दवाइयां दीं, और उन्हें अधिकतर आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद एकल अभियान और आयुष विभाग के अधिकारियों ने लोगों में जागरूकता के लिए चिनार का पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर एकल अभियान के गतिविधि अध्यक्ष महेंद्र मनकोटिया, जोगिंदर कुमार, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विजय शर्मा, डॉ. मौसमी शर्मा, सरपंच दिनेश खजूरिया, आदि मौजूद रहे।