फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस डिवाइडर पर चढ़ी

विज्ञापन
फिंतर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी मिनी बस। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। फिंतर चौक पर तेज गति से चल रही एक मिनी बस डिवाइडर पर चढ़ गई गनीमत यह रही के मिनी बस में सवार करीब 15 सवारियों को कोई क्षति नहीं पहुंची। यह हादसा शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब हुआ। बता दें कि नगरोटा से बिलावर की तरफ एक मिनी बस जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस चौक के डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि बस डिवाइडर को पार नहीं कर पाई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

हादसा होने के बाद कई लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और चौक पर जाम जैसी स्थिति बन गई। काफी देर बाद ट्रैक्टर की मदद से मिनी बस को डिवाइडर से नीचे उतारा गया। प्रेम सिंह, गुलशन कुमार और सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उपमंडल की सड़कों पर कई मिनी बस चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिनके चलते आमजन को काफी मुश्किलें उठानी पड़ती है। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि उन मिनी बस चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो सार्वजनिक स्थलों और उपमंडल के कई अन्य सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें