फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर बनाकर बेटियों को पढ़ाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। कस्बे के डिग्री कॉलेज में एनएसएस यूनिट की ओर से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर बेटियों को बचाने और उन्हें पढ़ाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत डॉक्टर सपना देवी प्रोग्राम ऑफिसर एनएसएस, प्रधानाचार्य डॉक्टर आरके कौल के मार्गदर्शन में पोस्टर प्रतियोगिता हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहां की कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के अस्तित्व को सुरक्षा प्रदान करना है, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। इस प्रतियोगिता में कॉलेज की विद्यार्थी पूजा देवी ने पहला स्थान, ईशा देवी ने दूसरा और नेहा बड़वाल, सोनिका ठाकुर, प्रियंका देवी, शालू देवी, पवन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रो. बलविंदर सिंह, प्रो. मनीषा देवी, प्रो. रूपाली जसरोटिया, प्रो. मोनिका देवी, प्रो. अरविंद कुमार, प्रो. पुरुषोत्तम, सौरभ दत्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें