फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलय दिवस मनाया, छुट्टी की मांग

Mon, 27 Oct 2014 12:41 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के देश में विलय को भारतीय जनता पार्टी ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। शहर के मुखर्जी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मीठाई बांटकर राज्य के देश में विलय की खुशी को साझा किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और राज्य को देश का अभिन्न अंग कहा। उन्होंने सरकार से विलय दिवस पर राज्य भर में छुट्टी की मांग भी की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर राज्यवासी को इस दिन की खुशी होनी चाहिए कि आज वह भारतीय कहलाने के लायक बने हैं। उन्होंने कहा कि विलय दिवस को रोजमर्रा के दिनों की तरह नहीं लेना चाहिए।

यह राज्य के इतिहास का सुनहरा दिन है। उन्होंने कहा कि राज्य के अवाम को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भी आभारी रहना चाहिए जिनकी शहादत की बदौलत राज्य से परमिट सिस्टम हटा दिया गया।
विज्ञापन


वहीं प्रेम नाथ डोगरा ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि आज राज्य देश का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने राज्य को देश के साथ जोड़कर जो एतिहासिक फैसला लिया था। वह आज राज्य के लिए वरदान है।

उन्हाेंने सरदार पटेल द्वारा दिवान सिंह को विशेष विमान से भेज महाराज हरि सिंह को मनाने के लिए याद किया और कहा कि लोह पुरूष का यह एक सहासी कदम था लेकिन कुछ राजनेताओं ने सियासी फायदे के लिए यहां पर दो विधान और दो निशान लागू करवाएं हैं।

इस अवसर पर लाल सिंह, रमेश गुप्ता, चतर सिंह, डा. नरेंद्र जसरोटिया सहित कई अन्य भी उपस्थित रहे। वहीं हाल ही में भाजपा में शामिल हुए रविंद्र पठानियां ने भी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित होकर भारत माता की जय के नारे लगवाए।

इस मौके पर पठानियां ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत को तभी सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी जब राज्य से दो विधान और दो निशान का मुहावरा हट जाएगा।

उन्होंने इसके लिए राज्य के अवाम को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने सरकार से भी अपील की है कि विलय दिवय पर राज्य भर में सरकारी छुट्टी की घोषण की जाए। साथ ही कहा कि युवाओं को राज्य के इतिहास के बारे में जानाकरी होनी चाहिए। इस मौके पर कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें