फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोट में डिग्री कालेज खोलने की मांग

Sun, 26 Oct 2014 01:34 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा, बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट में डिग्री कालेज खोलने की मांग एक बाद फिर तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो साल पहले घोषित रामकोट डिग्री कालेज आज तक नहीं खोला गया है। इससे लोगों में सरकार के प्रति रोष दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने बताया कि दो साल पहले सरकार ने रामकोट में डिग्री कालेज खोेलने की घोषणा की थी। कालेज की इमारत के लिए भूमि के चयन को यहां उच्च स्तरीय कमेटी भी आई थी।

उसने कई स्थान देखे और अंत में रामकोट के चौगान में ही डिग्री कालेज की इमारत बनाने का निर्णय लिया था। यहां नही जब तक कालेज की इमारत नहीं बन जाती, कालेज की कक्षाएं हायर सेकेंडरी स्कूल में चलाने का फैसला हुआ था लेकिन दो साल गुजर जाने के बाद न तो कालेज खुला और न ही कालेज की इमारत का निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन


मांग करने वालों में प्रेमचंद, मूंशीराम, दौलत सिंह, पुन्नूराम, प्रकाश सिहं आदि शामिल हैं। इन लोगों ने कहा कि जल्द ही यहां डिग्री कालेज खोलने की घोषणा नहीं हुई तो वे लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें