एसडीएम से मिलने जाते पथवाल पंचायत के पंच। - सवांद
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। ब्लॉक दिवस पर पथवाल पंचायत के पंचों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के सामने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनके सरपंच को बर्खास्त करने के लिए उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पंचों ने चेतावनी दी है कि वे आमरण अनशन करेंगे।
पंच सुरेश शर्मा ने कहा कि फरवरी महीने से पंचायत के 11 में से 10 पंच इंसाफ के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 10 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, और बर्खास्त करने की मांग की। इसके लिए आमरण अनशन किया। ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत में विकास कार्यों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया। कमेटी की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद भी आगे की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज एक्ट के तहत कार्रवाई के आदेश जारी हुए हैं, लेकिन बीडीओ व बीडीसी अध्यक्षों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। जिसकी वजह से आगे की कार्रवाई रुकी हुई है। एसडीएम ने पूरे दस्तावेज पढ़ने के बाद बीडीओ ऑफिस की ओर से आए अधिकारी को निर्देश दिए कि बीडीओ इसे बीडीसी अध्यक्ष को वीरवार को भेजें। वहीं, दूसरी तरफ पंचों ने चेतावनी दी कि अगर कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी, तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे।