फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालकों की समस्या लेकर डीसी से मिले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में ऑटो चलाकर अपनी रोजी रोटी जुटाने वाले लोगों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी का शिष्टमंडल उपायुक्त राहुल यादव से मिला। उपायुक्त से मांग की है कि ऑटो चालकों की समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिला प्रधान हीरालाल वर्मा ने बताया कि शहर में ऑटो चलाकर अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले सैकड़ों लोगों के लिए पूरे शहर में कहीं भी ऑटो स्टैंड की व्यवस्था नहीं है। पूर्व में पुरानी सब्जी मंडी के पास ऑटो स्टैंड था, लेकिन उसे भी प्रशासन ने हटा लिया है। अब सैकड़ों ऑटो चालकों के लिए शहर में कोई स्थान नहीं है, जिसके कारण उन्हें अपनी सवारियां चढ़ाने के लिए परेशान होना पड़ता है।
वहीं, उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से रेलवे रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस की एक साल से लगाई गई बैरीकेटिंग हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बैरीकेटिंग के चलते शहर के हटली मोड़ से रेलवे रोड की ओर जाने वाले ऑटो व अन्य वाहनों को पहले एक किलोमीटर आगे जाना पड़ता है। उसके बाद वह लेन बदलकर वापस रेलवे रोड की ओर मुड़ते हैं। इससे मात्र दो किलोमीटर की दूरी पांच किलोमीटर हो जाती है। इसी तरह रेलवे रोड से कालीबाड़ी जाने वाले वाहनों को भी पहले हटली मोड़ जाना पड़ता है, उसके बाद वह लेन बदलकर कालीबड़ी के लिए मुड़ते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, ऐसे में यह व्यवस्था लोगों को प्रभावित करती है। लिहाजा, हाईवे पर लगाए गई बैरीकेटिंग को हटाया जाए। उपायुक्त ने शिष्टमंडल की समस्या सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें