फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का के खेतों से जल निकासी की करें व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्रदेश में वीरवार को मानसून की दस्तक को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। 30 जून से 2 जुलाई के बीच मध्यम से भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे मक्का के खेत से अतिरिक्त बारिश के पानी को निकालने के लिए जल निकासी की तत्काल व्यवस्था करें। साथ किसानों को विभिन्न फसलों में रासायनिक छिड़काव न करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से जिले में भीषण गर्मी को दौर जारी है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भी पारा चढ़ा हुआ है। जिला मौसम विज्ञान इकाई के अनुसार बुधवार देर रात या फिर वीरवार सुबह से जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान इकाई के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार वीरवार से होने वाली बारिश को मानसून की दस्तक माना जा सकता है। पहाड़ी इलाकों में भी इसके साथ ही बारिशों का दौर शुरू हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विशाल महाजन ने बताया कि बुधवार को आर्द्रता सौ फीसदी तक पहुंच गई थी। उमस बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का अनुभव हो रहा है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के सीजन के आगाज के साथ ही किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें