फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैया के दीदार को लग रही लंबी लंबी कतारें

विज्ञापन
बनी के जोडेयां माता मंदिर में सोमवार की सुबह दर्शनों के लिए लगी भक्तों की कतार। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। नवरात्र पर्व के पांचवें दिन भी देवी मंदिरों में पहुंचने वाले भक्तों की भारी भीड़ रही। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। सोमवार को माता सुकराला देवी बिलावर, बालासुंदरी बिलावर में लगभग तीन हजार भक्तों ने दर्शन किए। वहीं बनी के दूर दराज जोडेयां माता के दरबार में भी भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। दौला माता मंदिर में भी दो हजार से अधिक भक्त सोमवार को दर्शन के लिए पहुंचे। जोडेयां पर्वत पर माता शीतला के दीदार के लिए भक्तों की संख्या बीस हजार से अधिक रही। जोडेयां माता वेलफेयर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में भक्तों की लंबी कतार के बाद दर्शनों का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। महाकाली जसरोटा माता मंदिर में एक हजार से अधिक भक्तों ने सोमवार को दर्शन किए। मंदिरों में कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से वैक्सीनेशन टीमों को भी नियुक्त किया गया है और केवल वैक्सीनेटेड लोगों को ही दर्शनों के लिए मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें