फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावी अवैध खनन

विज्ञापन
अवैध खनन की जांच के लिए मौके पर पहुंचे डीएमओ कठुआ और टीम - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। पंजाब-जम्मू-कश्मीर की सरहद पर रावी दरिया में बड़े पैमाने पर अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। खनन विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में इसकी एक बार फिर तस्दीक हो गई है। खनन के लिए लीज कहीं और की बताकर खनन प्रतिबंधित क्षेत्र से किया जा रहा है। हालात यह हो गए हैं कि रावी दरिया में हजारों मीट्रिक टन निर्माण सामग्री का अवैध रूप से दिन और रात के समय दोहन किया जा रहा है। कीड़ियां, गंडियाल और बेडियां पत्तन में प्रतिबंध का भी कोई असर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर मौके पर जांच के लिए पहुंची खनन विभाग की टीम ने लीज की हदबंदी की जानकारी न होने का हवाला देकर पहले दिन जहां काम बंद करवा दिया था, वहीं चेतावनी भी जारी की थी। मामले में वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई गई है। जिला खनन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध खनन को लेकर जानकारी मिली थी। हदबंदी को लेकर अंदेशा था, जिसके बाद जम्मू कार्यालय से नक्शा और जिओ कोआर्डिनेट मंगवाए गए। जांच में सामने आया है कि खनन जिस क्षेत्र से किया जा रहा था लीज उससे दूर है। ऐसे में साफ है कि यह अवैध खनन किया जा रहा था। एक्सकेवेटर को जब्त करने के साथ ही किए गए खनन की पैमाइश की गई है, जिसके आधार पर मामला उच्च अधिकारियों को जुर्माने के लिए कर दिया गया है। अनुमान के अनुसार उल्लंघनकर्ता को पांच से छह लाख तक का जुर्माना झेलना होगा।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि रावी दरिया में अवैध खनन या अवैध निर्माण सामग्री की ट्रांस्पोर्टेशन के संबंध में जानकारी तत्काल दी जाए ताकि मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें