फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक सरकार भर्ती नीति नहीं बनाती जारी रहेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। अपनी लंबित मांगों को लेकर 153 दिनों से काम छोड़ हड़ताल पर बैठे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के प्रांगण में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान बीरबल जलमेरिया की अध्यक्षता में उपमंडल में तैनात कई अस्थायी कर्मियों ने विश्राम गृह के प्रांगण में धरना दिया। इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि जब तक सरकार उनके लिए भर्ती नीति नहीं बनाती प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कई अन्य अस्थायी कर्मचारियों ने अपने अपने विचार प्रकट कर सरकार की नीतियों को कोसा। अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि इस महंगाई के दौर में बहुत कम मानदेय से गुजारा करना मुश्किल हो गया है और पिछले 72 महीने के बकाया वेतन का भुगतान भी उन्हें नहीं किया गया है। इससे अस्थायी कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग पिछले 5 महीनों से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार ने आज तक उनकी सुधि नहीं ली। उन्होंने कहा के कई बार सरकार के आगे अपनी मांगों को रखा है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है और हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। जब तक उनकी सभी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर कमलेश, अल्ताफ, विक्कू आदि कई अस्थायी कर्मी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें