फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे जिला विकास परिषद के चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल महा - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। डोडला व जिंदरैली इलाके में डीडीसी अध्यक्ष महान सिंह ने सोमवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने उन्हें बिजली, पानी, सड़क, आदि मूल समस्याएं बताईं, जिनका जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

डोडला के पूर्व सरपंच अब्दुल क्यूम ने इलाके में सड़क का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बेहतर सड़क और पक्के रास्ते न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पहाड़ी पंचायतों के दूरदराज इलाकों से आए लोगों ने भी बिजली पानी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, आदि का मुद्दा उठाया। डीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि लोगों की सभी समस्याओं को हल किया जाएगा। इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर शीतलनगर ब्लॉक के ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी साहिल अंगराल, सरपंच कुलदीप राज, कैप्टन हरनाम सिंह, चमेल सिंह, सुनील वर्मा, संजय सिंह और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें