फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान कृष्ण की महिमा का किया गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार उपमंडल में धूमधाम से मनाया गया। राधा कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। इस मौके पर लंगर लगाए गए। विभिन्न जगहों पर झांकियां निकाल कर भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। पालकी में बैठे नंदलाल की एक झलक पाने को हर कोई बेताब दिखा।
विज्ञापन

कोड़ी गांव में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया। यहां आने वाले लोगों के लिए आलू और फल का लंगर भी लगाया। कस्बे में झांकी का आयोजन किया गया। इसमें राधा कृष्ण के अलग-अलग रूपों को दिखाया गया। मुख्य बाजार में स्थानीय दुकानदारों ने झांकी में शामिल लोगों को प्रसाद बांटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें