फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर देश की आजादी के महानायकों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होली प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल राजबाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की आजादी पर अपना सब कुछ बलिदान करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर इस कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों ने ऑनलाइन व स्कूल में आयोजित समारोह में अपनी प्रस्तुतियों से देश के प्रति अपने प्रेम व निष्ठा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिक्षक, काउंसलर, प्रेरकवक्ता डॉ. शुचिता गुप्ता के साथ स्कूल की अध्यक्ष शक्ति कोहली, कर्ताधर्ता हिमांशु कोहली, प्रधानाचार्या रीना खजूरिया और लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रधानाचार्या डॉ. बृज बाला कोहली भी उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए और दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के केजी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को रोचक बनाया। इनमें केजी की अन्वी, राघव, अवंतिका, वंशिका, नवन्या, कक्षा एक की नीताक्षी, नीलाक्षी, ओजस्वी, कक्षा दो की अंशिका, कक्षा तीन की तलवी, मुनीश, कक्षा चौथी के रंगत, कक्षा पांचवीं की अनन्या, हरनूर, सुहानी, कक्षा सातवीं की अलीशा, जपजोत कौर, सुनाक्षी और कक्षा आठवीं की सानिया व रिद्दिमा की प्रस्तुतियों को अतिथियों ने सराहा।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों ने अपनी नृत्य-कला से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ. शुचिता गुप्ता ने शहीदों की शहादत को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए, और भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में स्कूल की समन्वयक मीनू सिंह ने इस कार्यक्रम से जुड़े अतिथियों को धन्यवाद देते हुए, प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम का कार्यभार स्कूल अध्यापिका मोनिका और जरीना ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें