निर्जन स्थानों से जब्त लाहन नष्ट करती आबकारी टीम। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में अवैध शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों में छापेमारी को अंजाम दिया। इस दौरान आबकारी टीम ने अवैध रूप से तैयार की गई अवैध शराब के 78 पाउच व 100 किलो लाहन को बरामद किया है।
आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा के निर्देश पर गठित टीम में शामिल आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद ने सहकर्मियों के साथ बुद्धि, छिब्बा चक और बिरसो चक क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए छापा मारा। इस प्रक्रिया में छापेमारी टीम को 78 पाउच अवैध शराब और 100 किलोग्राम लाहन के साथ अवैध शराब का बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद किया। छापेमारी टीम ने अवैध शराब और लाहन को नष्ट कर दिया।