फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति नहीं तो बिल माफ करें

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। चक देसां चौधरीयां में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सरपंच ने बिजली बिल माफ करवाने के लिए मिलकर लड़ाई लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर विभाग पर्याप्त बिजली नहीं दे सकता तो बिल भेजना बंद करे। सरपंच ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद नुक्कड़ बैठकें शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बिजली के उत्पादन में कोई कमी नहीं है, बल्कि यहां से बिजली दूसरे राज्यों में भी दी जा रही है। इसके बावजूद यहां के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा बिजली कटौती के कारण कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। बिना बिजली के भेजे गए बिल आम लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका हैं। लोगों को बिना बिजली दिए विभाग पैसे इकट्ठे कर रहा है। इसलिए आम लोगों को विभाग की लूट को रोकने के लिए एकजुट संघर्ष करना होगा। बिना बिजली के भेजे गए बिल माफ करवाने के लिए संगठित होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। बैठक में अर्जुन सिंह, वरुण शर्मा, रवि कुमार, पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें