फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू प्रभावित रहे इलाकों में स्वास्थ्य विभाग का घर-घर अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर व उसके आसपास के जो गांव पूर्व में डेंगू से प्रभावित रहे हैं। उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर अभियान चला रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार रिहायशी इलाकों में जाकर वहां लोगों को अपने घरों के आसपास जलभराव को रोकने के लिए जागरूक कर रही हैं। वहीं जिन स्थानों पर पानी भरा पाया जा रहा है, वहां एंटी लारवा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि इस बार विभाग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राधाकृष्ण के निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी कुलविंदर सिंह ने तीन टीमों का गठन किया है। जो लगातार अभियान चलाकर संक्रामक रोगों के बारे में जानकारी दे रहीं हैं। उन्होंने बताया कि बीते 10 मार्च से शुरू इस अभियान के तहत टीमों ने गोविंदसर, चक रिज्जू, शास्त्री नगर, सावन चक में जाकर वहां लोगों की जांच की है। इस क्रम में टीमों ने क्षेत्र के 12 सौ के लगभग घरों में जाकर लोगों को जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें