महानपुर। स्वास्थ्य विभाग की सहायक निर्देशक सीमा देवी और महामारी इंचार्ज मृदुला सिंह ने ट्रामा अस्पताल का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सहायक निदेशक ने अस्पताल में साफ-सफाई पर जोर दिया। वहीं स्थानीय कस्बे का एक शिष्टमंडल सरपंच सोहन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में सहायक निदेशक से मिला और ट्रामा अस्पताल में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की सहायक निर्देशक सीमा गुप्ता ने सफाई पर विशेष जोर दिया। डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ को समय से आने व जाने के निर्देश दिए। वहीं इस मौके पर कस्बे का एक शिष्टमंडल उपरोक्त सरपंच की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सहायक निदेशक से मिला। शिष्टमंडल ने बताया कि जहां पर महिला विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। वहां महिला मरीजों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा दांतों के डॉक्टर को जम्मू से व पैरामेडिकल स्टाफ को भी विभिन्न जगहों पर संबद्ध किया गया हैं। उन्हें जल्द ट्रामा अस्पताल में वापस भेजने के निर्देश जारी करें। शिष्टमंडल ने बताया कि जहां पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है।
वहां मरीजों को बिलावर, बसहोली व कठुआ जाना पड़ता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि जो लिंक सड़क ट्रामा अस्पताल तक पहुंचती है। उसकी हालत ठीक नहीं है। इतना ही नहीं ट्रामा अस्पताल के लिए बिजली की अलग से व्यवस्था भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की सहायक निर्देशन में शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी उपरोक्त मांगों को जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगी। उन्होंने पंचायत फंड से डिजिटल एक्स-रे के लिए दिए धनराशि की सराहना की। इससे पूर्व शिष्टमंडल ने स्वस्थ विभाग के सहायक निर्देशक को फूल देकर उनका स्वागत किया।