फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजीत सागर झील में किया गणपति विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। कस्बे के रामलीला मैदान में स्थापित की गई श्री गणेश की प्रतिमा का शनिवार को रंजीत सागर झील में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

विसर्जन से पूर्व बसोहली में झांकी निकाली गई। इसमें बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने गणपति बप्पा मोरया का जयघोष किया और भगवान गणेश के भजनों पर खूब झूमे। रास्तों से गुजरती झांकी से लोगों ने आशीर्वाद पाया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद झांकी गणपति विसर्जन के लिए बसोहली से पलाही की तरफ रवाना हुई। जहां टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर के भीतर प्रवेश कर बोटिंग प्वाइंट पर लोगों ने विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान पुलिस बल भी उपस्थित रहा, जिन्होंने केवल चुनिंदा लोगों को ही बोटिंग प्वाइंट पर जाने की अनुमति दी। शाम करीब पांच बजे रंजीत सागर झील में पहुंचकर विसर्जन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान भारी संख्या में लोग विसर्जन कार्यक्रम देखने के लिए उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें