फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर में जांच के बाद निशुल्क दवाइयां बांटी

विज्ञापन
सहार गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीज की जांच करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आम लोगों की मदद के लिए आगे आते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121वीं बटालियन द्वारा गांव सहार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बल के पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज हीरानगर देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों की जांच करने के उपरांत उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की।
विज्ञापन

इस मौके पर देवेंद्र यादव ने कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन जरूरतमंद लोगों के लिए किया गया है। अस्पताल में जो लोग इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते उन्हें शिविर में बेहतर स्वास्थ्य सेवा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। वहीं बल के कमांडेंट प्रहलाद पासवान ने बताया कि ग्रामीणों को बेहतर उपचार देने के लिए जिला अस्पताल के मेडिकल आफिसर डॉ. आकाश बब्बर, उपजिला अस्पताल परोल की मेडिकल ऑफिसर डॉ. इतु शर्मा के साथ जूनियर फार्मासिस्ट कुलबीर सिंह व एससी जसरोटिया ने अपनी सेवाएं दी। वहीं, इस मौके पर गांव के सरपंच भोली सिंह ने चिकित्सा शिविर के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी, उप कमांडेंट मंजू थापा, डिप्टी कमांडेट सुरेंद्र सिंह और सहायक कमांडेंट अजीत पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें