फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य की जांच कर बांटी निशुल्क दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। विभाग के उप निदेशक डॉ विजय बसनोत्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में कान, नाक और गले के विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बालरोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, चर्म रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे। साथ ही आयुष विभाग की ओर से भी स्टाल लगाया गया था। लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई। स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, तंबाकू के दुष्प्रभाव, योग का महत्व, मानसिक स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकरण शिविर भी लगाया गया। इस दौरान 90 लोगों ने योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. राधाकृष्णन, एसडीएम राकेश शर्मा, बीएमओ डा. स्वामी सरण अंजल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें