कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में विश्व विरासत दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर पोस्टरों के माध्यम से विरासतों को सहेजने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि 18 अपैल को दुनिया भर में विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को धरोहर स्थलों और स्मारकों के इतिहास, विविधता के संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाना है। कॉलेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने विरासत को सहेजने के लिए लोगों को जागरूक किया। वंशिका के पोस्टर को प्रथम, अमीषा देवी के पोस्टर को द्वितीय और बविता देवी के पोस्टर को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा अर्पिता अंदोत्रा और मोहित वर्मा के पोस्टर को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो.राजकिरण शर्मा की अध्यक्षता में इतिहास विभाग की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।