रामकोट के छलां में हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
- फोटो : KATHUA
रामकोट। तहसील रामकोट के चो नाला में रविवार सुबह नौ बजे बस और कार की आपस में टकरा जाने से पांच लोग घायल हो गए। एक बस सुबह नौ बजे जम्मू से बिलावर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित होकर सामने बस से टकरा गई। कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार में बैठे धरालता निवासी स्वर्ण सिंह (51), शांति देवी (65), अशोक कुमार (45), नीरज शर्मा पुत्र अशोक कुमार को गंभीर चोटें आई। बेहतर इलाज के लिए घायलों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। वही बस में बैठे दिनेश सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गढ़ मालती (18) भी अचानक बस के रुकने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी रामकोट पहुंचाया गया।