फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामद लाहन को आबकारी टीम ने किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अवैध रूप से चलने वाले देसी शराब के कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से गठित टीम ने जिला के तीन गांवों में दबिश दी। इस दौरान टीमों ने 1300 किलोग्राम लाहन बरामद की। अवैध रूप से शराब का निर्माण करने के लिए रखी लाहन को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देशानुसार गठित टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद और अमित शर्मा की टीम ने जराई, परसो और डांबरा में औचक दबिश देकर उक्त गांवों के निर्जन स्थानों पर अवैध शराब बनाने के लिए छिपाकर रखी गई 1300 किलोग्राम लाहन को जब्त किया। जब्त लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभाग के अनुसार अवैध रूप से बनने वाली शराब के निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता है, जिसके कारण यह कई बार जानलेवा साबित हो जाती है। ऐसे शराब के कारोबार को रोकने के लिए लगातार आबकारी विभाग प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें