फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा किराया वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
बिशन कुमार, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल की लिंक सड़कों पर चलने वाले ज्यादातर यात्री वाहन यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। लोगों ने बताया है कि ज्यादातर यात्री वाहनों पर किराया सूची नहीं लगाई गई है, जिसकी आड़ में मिनी बसों के सह चालक यात्रियों से अधिक किराया ले रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद एडीसी ने कहा है कि वह जल्द कार्रवाई करेेंगे।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यात्री वाहन हर दिन यात्रियों को हजारों रुपये का चूना लगा रहे हैं। सरकार की ओर से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जिसके चलते सह चालकों के हौसले बढ़ गए हैं। लोगों ने मांग की है कि उपमंडल की सड़कों पर चलने वाले सभी यात्री वाहनों पर जल्द से जल्द किराया सूची लगाई जाए, जिससे यात्रियों को अधिक किराया न देना पड़े। लोगों ने इस संबंध में परिवहन विभाग से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।
भोली-भाली जनता को लूटा जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से इन वाहन चालकों और सह चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
- जगदेव सिंह म्यान, सरपंच, होटार पंचायत
................
जब सह चालक यात्रियों से अधिक किराया वसूलते हैं, तब यात्री कई बार ऐतराज भी करते हैं। लेकिन, इसके बाद सह चालक बदतमीजी पर उतर आते हैं। यह सही नहीं है।
- नरेश कुमार
..............
कामकाज के लिए मेरा हर दिन इन यात्री वाहनों से ही आना जाना होता है। सह चालक कई बार निर्धारित किराए से अधिक किराया मांगते हैं। जब ऐतराज किया जाए तो वह बदतमीजी पर उतर आते हैं। सरकार को इस संबंध में संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

- विशन कुमार
............
हर यात्री वाहन के अंदर किराया सूची लगाना अनिवार्य है। निर्धारित किराए से ज्यादा वसूली का मामला संज्ञान में आया है। आने वाले दिनों में यात्री वाहनों का निरीक्षण किया जाएगा। और, जिन यात्री वाहनों में किराया सूची नहीं लगाई गई होगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, और जुर्माना वसूला जाएगा।
- संदेश कुमार शर्मा, एडीसी, बिलावर

नरेंद्र खजूरिया, संवाद।- फोटो : KATHUA

नरेश कुमार, संवाद।- फोटो : KATHUA

जगदेव सिंह म्यान, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें