कठुआ में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के दौरान वेस्ट चीजों से बनाई गई सामग्री का निरीक्?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जिला रिसोर्स कठुआ की ओर से सावन चक कठुआ में शुक्रवार को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश लाल थापा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
वहीं, कार्यक्रम में नगर परिषद की उपाध्यक्ष रेखा कुमारी और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन के साथ पार्षद राहुल देव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों के बनाए मॉडल की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहित भी किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य कचरे से बेहतरीन मॉडल तैयार करना था।
आयोजन के दौरान वक्ताओं ने बताया कि जिस तरह से पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है, ऐसे में कचरे से कई ऐसी वस्तुएं बनाई जा सकती हैं जो जीवन में काम आ सकती हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से स्वच्छता पखवाड़ा जारी है, इसमें विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है कि अपने आसपास के कचरे को किस तरह से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।