फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से बरामद लाहन को किया नष्ट

विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान जब्त लाहन को नष्ट करती आबकारी विभाग की टीम। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। अवैध रूप से चलने वाले देसी शराब के कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से गठित दो अलग-अलग टीमों ने जिला के सात गांवों में दबिश दी। इस दौरान टीमों ने 23 सौ किलोग्राम लाहन बरामद की। अवैध रूप से शराब का निर्माण करने के लिए रखी लाहन को भी नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब के निर्देशानुसार गठित पहली टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर मोहम्मद परवेज और गगनदीप सिंह ने अपर सक्ता चक, लोअर सक्ता चक, बुद्धि और बरनोटी के आसपास के इलाकों में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने इन इलाकों के निर्जन स्थानों पर छानबीन की, जहां कई स्थानों पर शराब का निर्माण करने के लिए लाहन छिपाई गई 1150 किलोग्राम लाहन को बरामद किया। जिसे टीम ने वहीं मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं, दूसरी टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद ने जराई, जखबड़ और डांबरा में औचक दबिश देकर उक्त गांवों में भी अवैध शराब बनाने के लिए रखी गई 1150 किलोग्राम लाहन को जब्त किया। निर्जन स्थानों से बरामद लाहन को भी नष्ट कर दिया है। विभाग के अनुसार अवैध रूप से बनने वाली शराब के निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता है, जिसके कारण यह कई बार जानलेवा साबित हो जाती है। लिहाजा विभाग ऐसे शराब के कारोबार को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें