फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन से अवैध निर्माण हटाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। चड़वाल में सरकारी जमीन पर से अवैध निर्माण हटाने के आदेश एसडीएम ने मंगलवार को जारी किए। एसडीएम राकेश शर्मा और बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

अवैध कब्जे की वजह से धान की फसलों को हुए नुकसान का भी उन्होंने जायजा लिया। अतिक्रमणकारियों को अधिकारियों ने आदेश देते हुए कहा कि यहां से जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो यहां बनाए गए कच्चे और पक्के ढांचे कार्रवाई के दौरान तोड़ दिए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, और जितने भी निर्माण कार्य इस सरकारी जमीन पर किए गए हैं, उन्हें तोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा सरकारी जमीन को पूरी तरह से खाली कराया जाएगा। इसमें अगर किसी ने अड़चन डालने की कोशिश की तो उस पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इससे पहले भी एसडीएम इस जगह से अवैध कब्जे हटाने के लिए कई आदेश जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें