कालीबड़ी स्थित हाइवे के किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाती जेसीबी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान अब कठुआ में पहुंच गया है। मंगलवार को कालीबड़ी चौक से लेकर आसपास के इलाकों में अवैध कब्जों को नेशनल हाईवे की टीम ने जेसीबी से हटाया। दुकानदारों की ओर से बढ़ाकर तैयार किए गए रैंप, शेड, आदि पर कार्रवाई को सुनिश्चित किया गया। इसके साथ अवैध रूप से बनाए गई रेलिंगों और सीढ़ियों को भी तोड़ दिया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान तेजी से जारी रहेगा। उधर, अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान व्यवसायी भी अपने सामान को समेटते नजर आए। संवाद
हाइवे के किनारे अतिक्रमण कर किए गए पक्के निर्माण को हटाती जेसीबी, संवाद।- फोटो : KATHUA