फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकेशनल विषयों के साथ शुरू हुई 12वीं बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से समर जोन के स्कूलों में बारहवीं बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। कोरोना महामारी से निजात के बाद ऑफलाइन हो रहीं परीक्षाओं के पहले दिन आईटी, रिटेल, हेल्थकेयर, टूरिज्म, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ब्यूटी एंड वेलनेस, फिजिकल एजूकेशन एवं स्पोर्ट्स, टेलीकॉम आदि वोकेशनल विषयों के परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र हल किए।
विज्ञापन

परीक्षा को पारदर्शी बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के पहले दिन हालांकि परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम रही, लेकिन बोर्ड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा में सभी 100 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान कठुआ में बनाए गए सभी 59 सेंटरों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। इस संबंध में मॉडल ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव वैद्य ने बताया कि 28 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा होगा। क्योंकि इस दिन भूगोल, फिलासफी और संगीत विषय की परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें