फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। बिजली बिलो में एकदम हुई बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली के बिल में हुई बढ़ोतरी की जानकारी ली। बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर कहा कि विभाग लगातार बिलों में बढ़ोतरी कर रहा है। जो ठीक नहीं है।
विज्ञापन

गलक के रहने वाले नारायण सिंह ने बताया कि फरवरी माह में उनका बिजली का बिल केवल 100 आया था, लेकिन इस बार बिल बढ़ कर सीधा 800 हो गया है। कंथ के रहने वाले चरण दास ने बताया कि बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी होने पर वह बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे। नगरोटा बाजार के दुकानदार विवेक कुमार ने बताया कि एकदम उनका बिल 4200 आया है। गलक के रहने वाले बोधराज का कहना है कि बिजली के आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है, लेकिन बिजली विभाग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की ओर से बिलों में एकदम बढ़ोतरी कर दी गई है। पंच परमजीत सिंह का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने कई घरों में मीटर लगाए गए हैं लेकिन उन्हें चेक करने के लिए कोई भी विभाग का अधिकारी नहीं आता है। पंच परमजीत सिंह ने कहा कि रात में खाना खाने के समय विभाग की ओर से बिजली बंद कर दी जाती है। जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें