फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षों से खुले मेनहोल के लिए लोगों में रोष

विज्ञापन
बसोहली के वार्ड संख्या 11 के मेनहोल में फंसी कार का पहिया वह उसे निकालते स्थानीय लोग संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। बस अड्डे वार्ड 11 के नगर कमेटी उपाध्यक्ष के घर के समीप लगते चौक के मुख्य रास्ते पर मेनहोल का ढक्कन करीब तीन वर्षों से खुला पड़ा है। यहां न जाने कितने ही वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसे लगाने के लिए नगर कमेटी सिर्फ झूठे आश्वासन दिए जा रही है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

नगर कमेटी के अधिकारियों से जब भी इस संदर्भ में पूछा जाता है, तो वह हर बार यही आश्वासन देते हैं कि जल्द ही इस पर काम किया जाएगा। लेकिन, हर बार आश्वासन झूठे सिद्ध होते हैं। वार्ड 11 के नागरिक एजाज भट्ट, रियाज भट्ट, शमसुद्दीन, कमरदीन, मुन्ना, नाजो, परवीना अख्तर, आदि ने कहा कि नगर कमेटी विकास के बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन, एक मेनहोल को ढंकने के लिए उनके पास फंड नहीं है। बारिश के दौरान खुले मेनहोल से सारा पानी सड़कों पर आ जाता है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने नगर कमेटी को चेतावनी दी है कि अगर इस मेनहोल की वजह से कोई हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी नगर कमेटी की होगी। इसके लिए वे नगर कमेटी पर कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

------
बसोहली नगर में जितने भी मेनहोल के ढक्कन नहीं हैं, या टूटे हैं, उनकी मरम्मत के लिए करीब 21 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। संबंधित ठेकेदार जल्द ही काम शुरू करेगा। जहां-जहां कमियां हैं, उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

- पीआर सांगड़ा, ईओ, नगर कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें