फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे उगी झाड़ियों की साफ सफाई करने की मांग।

विज्ञापन
कटली सड़क किनारे उगी झाड़ियां दे रही हादसों को न्योता, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से तीन विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क के किनारे कई स्थानों पर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां हादसों को न्योता दे रही हैं।
विज्ञापन

किशनपुर पंचायत के पंच सूरम सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे ज्यादातर स्थानों पर इन दिनों बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं, जिसके कारण विपरीत दिशा से आने वाले वाहन का पता ही नहीं चल पाता। मिनी बस चालक रविंद्र कुमार ने बताया कि वह कतली मार्ग पर बस चलाते हैं। कई तीव्र मोड़ों पर सड़क किनारे बहुत बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। जिससे, सड़क बहुत संकरी हो गई है। दूसरी ओर से आने वाले वाहन को रास्ता देना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वाहन चालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार पीएमजीएसवाई विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। शायद विभाग कोई हादसा होने का इंतजार कर रहा है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों की सफाई की जाए, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सुविधा हो। इस संदर्भ में पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता कमल किशोर शर्मा से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें