फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ता जा रहा डेंगू का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिलें में डेंगू का डंक का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर परिषद ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इस दौरान जहां मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए नगर परिषद द्वारा जगह-जगह फॉगिंग करवाई जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी डेंगू संक्रमित पाए गए मरीजों के घरों के आसपास एंटी लारवा दवा कर छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के डेंगू प्रभावित पटेल नगर, शिवानगर, वार्ड 1 कई स्थानों पर युद्ध् स्तर पर लगी टीमें वहां दवा का छिड़काव करती रही। साथ ही जगह जगह पोस्टर चस्पाकर जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। ताकि लोगों को बीमार होने से बचाया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि जिला भर में डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपनी इस कार्रवाई के तहत बीएमओ परोल द्वारा गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे गोविंदसर गांव में डोर टू डोर अपना सर्वे शुरू कर दिया है। जिसमें अभी तक टीम ने गांव के तीस घरों को की स्क्रीनिंग की है। ताकि अगर वहां डेंगू से मरीजों की पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

आपको बता दें कि शहर से सटे गोविंदसर गांव के अलावा हटली मोड़, शहर के वार्ड छह, वार्ड दस, निहालपुर, पटेलनगर, पुलिस लाइन कठुआ, पारलीवंड कठुआ, सावन चक, वार्ड नंबर 21, जंगलोट और पल्ली मोड़ इलाकों से डेंगू के मामले सामने आ चुके ए हैं। साफ है कि डेंगू का डंक धीरे धीरे पूरे शहर में फैलता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें