फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारबंदी के आगे की जमीनों पर खेती शुरू करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए बुधवार को ब्लॉक दिवस कार्यक्रम लौंडी गांव में आयोजित किया गया। जहां लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखी। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे की जमीनों पर खेती शुरू कराने की मांग को किसानों ने प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा अपने खेतों में काम करना चाहते हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सहायता नही की जा रही है। लोगों ने कहा तारबंदी के आगे खेती के लिए किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए और खेती के लिए अधिक से अधिक समय मिलना चाहिए। स्थानीय सरपंच देवराज ने कहा तारबंदी के आगे खेतों पर जमीन कई वर्षों से बंजर पड़ी है। उसे खेती लायक बनाने के लिए काफी काम करना पड़ेगा। यहां काम करने के लिए अधिक से अधिक समय नहीं मिलेगा तो जमीन खेती के लिए तैयार नहीं होगी। उन्होंने कहा तारबंदी के आगे जाने के लिए लगाए गए गेट खोलने और बंद करने का समय तय किया जाए। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी बीएसएफ के अधिकारियों से बात करें। इसी दौरान उन्होंने तारबंदी के आगे की जमीनों के मुआवजे की मांग भी की। इस पर एसडीएम राकेश शर्मा ने कहा तारबंदी के आगे की जमीनों का कोई मुआवजा नहीं है, किसान वहां खेती कर सकते हैं। खेती करने में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो इस बारे में बीएसएफ के अधिकारियों से भी बात की जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पानी और बिजली संबंधित समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखी। जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान भी किया गया। इस मौके पर डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें