दो साल से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति को बहाल किए जाने की मांग को लेकर जलशक्ति विभाग के कठुआ कार्यालय पह?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। पुली निर्माण के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल संकट का सामना कर रहे पंदराड़ गांव की महिलाओं ने विभाग से गांव में व्याप्त समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। वीरवार को जलशक्ति विभाग के कठुआ स्थित कार्यालय पहुंची ग्रामीण महिलाओं ने विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या समाधान किए जाने की मांग उठाई।
अपनी समस्या को लेकर जलशक्ति विभाग के कार्यालय पहुंची महिलाओं का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता दल नेता एसके भंडारी ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व गांव में पुली के निर्माण के दौरान पानी की सप्लाई करने वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे विभाग ने आज तक ठीक नही किया। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग के कर्मचारियों ने उनकी सुधि नही ली तो उन्हें मजबूरन आज विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष समस्या रखने के लिए आना पड़ा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार आम लोगों को राहत देने के बड़े-बड़े दावे करती है वहीं सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर अमली जामा पहनाने वाले विभागों की कार्यप्रणाली के कारण गांव के 35 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पानी पहुंचाने की तैयारी कर रहा है वहीं जहां पाइप लाइनें पड़ी है वहां भी लोगों को मूलभूत आवश्यकता पूरी नही हो पा रही है। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने विभाग के एईई से मुलाकात कर लोग?ों की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। जहां से उन्हें आश्वासन मिला है कि दो दिनों में समस्या का समाधान किया जाएगा। अगर ऐसा नही हुआ तो वह इसके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए मजबूर होगें। इस मौके पर व्यासो देवी, प्रीतो देवी, सुषमा देवी, पुष्पा देवी आदि उपस्थित रही।