फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आम जनता की शिकायतों को सुनने और उनके निवारण के लिए डीसी कार्यालय के कॉफ्रेंस हाल में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीसी राहुल यादव ने नगरी और बरनोटी ब्लॉक के प्रतिनिधियों की ओर से उठाई जाने वाली समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। शिविर के दौरान घाटी के पंचायती राज सदस्यों ने गांव में बिजली की अघोषित कटौती, सरकारी भूमि के सीमांकन और जलापूर्ति की समस्या से संबंधित मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन

वहीं, जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़कों की डीपीआर बनाते समय जल निकासी व्यवस्था का प्रावधान रखने के लिए कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता और तहसीलदार कठुआ को पावर ग्रिड के लिए गांव जंगलोट और खरोटे के लिए जमीन की पहचान करने को कहा। इस मौके पर डीसी ने बिजली और राजस्व विभाग के अधिकारियों को बैठक में उठाये गये सभी मुद्दों के समाधान के निर्देश दिये। साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने पर जोर दिया। डीसी ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्धारित समय अवधि के भीतर काम शुरू करने में विफल रहने वाले ठेकेदारों के अनुबंध को रद्द करने के निर्देश दिए। ब्लॉक दिवस के दौरान बीडीसी अध्यक्ष बरनोटी, बीडीसी अध्यक्ष नगरी, डीडीसी सदस्य नगरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार कठुआ, कार्यकारी अभियंता सिंचाई प्रभाग कठुआ, कार्यकारी अभियंता जलशक्ति विभाग, कार्यकारी अभियंता पीएमजीएसवाई के अलावा कई अन्य अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें