फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के नाज दरिया में स्थित प्राचीन हनुमान शिला लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। वैशाख माह के जेष्ठ मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने भगवान के दर्शन किए। मंगलवार सुबह इलाके के लोगों का नाज नाले पर स्थित शिला के पास पहुंचना शुरू हो गया था और यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।
विज्ञापन

बिलावर निवासियों सहित फिंतर, देवल, टील्ला, सुकराला, किशनपुर और अन्य इलाकों से आए भक्तों ने भगवान के चरणों में हाजिरी लगाई। इस मौके पर कई भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। शिला को सिंदूर लगाकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने प्रसाद के साथ फल भी बांटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें