फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा का आज केंद्रीय मंत्री करेंगे अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में महाराजा गुलाब सिंह की विशाल प्रतिमा का आज अनावरण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जो बीस फिट ऊंची होने के साथ ही पंजाब से प्रदेश में दाखिल होते ही देखी जा सकेगी। महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा स्थल पर हालांकि ऐतिहासिक दीवारों, रंग-बिरंगी रोशनी और तिरंगे के साथ सेल्फी प्वाइंट और अन्य इंतजाम किए जाने का काम अभी पूरा किया जाना बाकी है।
विज्ञापन

प्रतिमा को प्रदेश के प्रसिद्ध मूर्तीकार रवींद्र जंवाल ने तैयार किया है। इस परियोजना के लिए मूर्ती तैयार करने का काम वर्ष 2018 में ही शुरू कर दिया गया था। हालांकि आधार ढांचा तैयार करने का काम लगभग तीन महीने पहले शुरू करवाया गया था। जिसके बाद अब प्रदेश के संस्थापक की प्रतिमा प्रदेश के प्रवेशद्वार पर लगने जा रही है। 16 मार्च 1846 से लेकर 30 जून 1857 तक उन्होंने जम्मू कश्मीर रियासत पर राज करते हुए इसकी सीमाओं का विस्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें